टाइम की सूची में बापू सबसे आदर्श राजनेता

मनोज जैसवाल=नई दिल्ली। दुनिया को एक और 'महात्मा' की जरूरत है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के त्याग और अहिंसा के सिद्धांत ही कतार में खड़े आखिरी आदमी की आंख के आंसू पोंछ सकते हैं। यही कारण है कि अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रिका 'टाइम' की विश्व के सर्वश्रेष्ठ आदर्श राजनेताओं की सूची में महात्मा गांधी अव्वल हैं।
पत्रिका ने दुनिया के 25 सर्वाधिक आदर्श राजनेताओं की सूची में 'बापू' के साथ मुगल बादशाह अकबर और धार्मिक नेता दलाई लामा को भी स्थान दिया है। रविवार को यह सूची जारी की गई।
हालांकि इस सूची में खून की नदियां बहा देने वाले यूनानी योद्धा सिकंदर, मंगोल चंगेज खान और जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर भी शामिल है। चीन के माओ जेदोंग, ब्रिटेन के विंस्टन चर्चिल, और रूस के लेनिन भी लोगों के 'आदर्श' हैं।
पत्रिका में 'बापू' को मोहनदास गांधी संबोधित करते हुए उनके बारे में लिखा गया है कि ब्रिटिश राज में अपने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के कारण वह भारत की आजादी की लड़ाई की जान थे।
पत्रिका के मुताबिक, मुगल इतिहास के सर्वकालिक महान बादशाह अकबर ने दिल्ली के आस-पास मुगल साम्राज्य स्थापित करने में अहम योगदान दिया। अकबर को 'चतुर योद्धा' की संज्ञा देते हुए उन्हें कवियों, चित्रकारों और दार्शनिकों का कद्रदान बताया है।
पत्रिका के अनुसार, तिब्बत से निष्कासित धार्मिक नेता दलाई लामा तिब्बत को चीन से मुक्त कराने के अभियान के सबसे बड़े पैरोकार हैं। 1959 में निष्कासन के बाद भारत में रहकर वह लगातार महात्मा गांधी के अहिंसा के आदर्श पर चलते हुए तिब्बतवासियों के अधिकारों की वकालत कर रहे हैं।
इन सबके अलावा टाइम की सूची में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन, मिस्र के इतिहास में अमर महारानी क्लियोपेट्रा, फ्रेंकलिन रूजवेल्ट, क्वीन विक्टोरिया, इटली का तानाशाह मुसोलिनी, पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री मारग्रेट थैचर, जैसी हस्तियां शामिल हैं।
बंदे में था दम..
-साठ साल से ज्यादा हो गए हैं, दुनिया आज भी उनके आदर्शो से रोशन हो रही है। -बराक ओबामा [अमेरिकी राष्ट्रपति]
भले ही भारत गांधी जी की जन्मभूमि है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने उन्हें आत्मसात किया है। -नेल्सन मंडेला [दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति]
मैं गांधीजी के आदर्शो को सबसे ऊपर रखती हूं। वह कहते थे दुनिया में जो बदलाव तुम देखना चाहते हो, वह सबसे पहले अपने आप में करो। मैं इस कथन से सर्वाधिक प्रभावित हूं। -शकीरा [कोलंबियाई पॉप गायिका]



इस पोस्ट का शार्ट यूआरएल चाहिए: यहाँ क्लिक करें। Sending request...
Comment With:
OR
The Choice is Yours!

0 कमेंट्स “टाइम की सूची में बापू सबसे आदर्श राजनेता”पर

Widget by:Manojjaiswal
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
  • रफ़्तार
  • Online Marketing
    Praca poznań w Zarabiaj.pl
    Technology-Internet blog
     

    Blog Directories

    क्लिक >>

    About The Author

    Manoj jaiswal

    Man

    Behind

    This Blog

    Manoj jaiswal

    is a 56 years old Blogger.He loves to write about Blogging Tips, Designing & Blogger Tutorials,Templates and SEO.

    Read More.

    ब्लॉगर द्वारा संचालित|Template Style by manojjaiswalpbt | Design by Manoj jaiswal | तकनीक © . All Rights Reserved |