
रहाणे और पार्थिव के बाद भारत की पारी को द्रविड़ और विराट कोहली ने संभाला। अपने आखिरी वनडे में राहुल द्रविड़ ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए हाफ सेंचुरी लगाई। 79 गेंद पर 69 रन बनाने के बाद द्रविड़ स्वान की गेंद पर बोल्ड हो गए। विराट कोहली ने 87 गेंद में सेंचुरी जड़ी। विराट ने 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 107 रन बना कर आउट हुए। विराट कोहली स्वान की गेंद पर हिट विकेट हुए।
आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने के मकसद से सुरेश रैना और कप्तान धोनी उतरे। रैना 1 छक्के की मदद से 15 रना बना कर आउट हो गए। रैना को फिन की गेंद पर ब्रेसनन ने लपका। रैना के बाद आए रवींद्र जडेजा को पहली गेंद पर बोपारा ने लपक लिया। रवींद्र जडेजा डर्नबैच का शिकार बने।
धोनी ने आखिरी ओवरों में धुआंधार बैटिंग करते हुए 26 गेंद पर नाबाद 50 रन ठोक दिए। धोनी ने 5 चौके और 2 छक्के जड़े।
टॉस जीत कर इंग्लैंड ने भारत को बैटिंग का न्योता दिया। मैच शुरू होने से ठीक पहले थोड़ी बारिश हुई , जिसकी वजह से मैच करीब आधे घंटे देर से शुरू हुआ।
इंग्लैंड ने आखिरी ग्यारह खिलाड़ियों में तीन बदलाव करते हुए समित पटेल , जेड डर्नबाक और जॉनी बेयरस्टो को क्रिस ब्रॉड , जेम्स एंडरसन और बेन स्टोक्स की जगह शामिल किया।
भारत ने सिर्फ एक बदलाव किया। चोटिल प्रवीण कुमार की जगह विनय कुमार को शामिल किया गया।
5 वनडे की सीरीज में इंग्लैंड 2-0 की अजेय बढ़त हासिल किए हुए है। बारिश की वजह से सीरीज का 1 मैच रद्द हो गया था और 1 मैच टाई हो गया था।
यह भी देखे : टीम के संकटमोचक द्रविड़ ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कहा !
0 कमेंट्स “बारिश ने घटाया इंग्लैंड का टारगेट :विराट कोहली ने सेंचुरी जड़ी”पर