
रोचेस्टर विश्र्वविद्यालय के शोधकर्ता १०० पुरूषों पर किए गए अध्ययन के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे। इस अध्ययन में सभी पुर्षितों को काफी आकर्षक युवा महिलाओं की तस्वीरें दिखाई गईं।
अध्ययन में शामिल इन पुरूषों को महिलाओं की फोटो दिखाने के बाद उन्हें उनकी खूबसूरती के अनुसार म में रखने को कहा गया और यह भी पूछा गया कि वह किस महिला को किस हद तक पसंद करते हैं। इन तस्वीरों में महिलाओं ने अलग अलग रंगों की पोशाकें पहनी हुई थीं।
पुरूषों ने उन महिलाओं को यादा पसंद किया जिनके पहनावे में लाल रंग का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि पुरूषों ने इस बात से इंकार किया कि उन्होंने पोशाक के रंग की वजह से किसी महिला को पसंद या नापसंद किया लेकिन शोधकर्ताओं का कहना है कि अध्ययन में शामिल यादातर पुरूषों का लाल रंग के प्रति रूझान यह साबित करने के लिए पर्याप्त है कि उन्हें लाल पोशाक वाली महिलाएं अधिक भाती हैं।
very good
ReplyDelete